Badshah and Isha Rikhi confirm divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने पुष्टि कर दी है कि दोनों अलग हो रहे हैं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर हफ्तों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है। कपल ने सोमवार रात को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर तलाक का अनाउंसमेंट किया। साथ ही दोनों ने बताया कि इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और अपने फैंस व मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

बादशाह और ईशा रिखी ने साथ में किया पोस्ट
रैपर बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने एक ही बयान इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और तलाक कंफर्म करते हुए लिखा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी जिंदगी के रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। यह फैसला पूरी तरह से आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। हम आप सभी से, खासकर मीडिया और फैंस से विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”
कपल ने आगे लिखा, “इस विषय पर हमारा यही एकमात्र आधिकारिक बयान होगा। हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और बेबुनियाद अटकलें या कयास न लगाए जाएं।”

जुलाई से आ रही हैं रिश्ते में दरार की खबरे
बता दें, जुलाई से ही कपल के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही थीं। उसी समय ईशा ने बादशाह के साथ बिताए पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी लिखा था। “हर तूफान एक सबक होता है। हर प्रार्थना एक उम्मीद होती है।” इसके साथ ही उन्होंने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट की थी।
इसके बाद जब ईशा की मां पूनम रिखी ने ‘कर्म’ से जुड़े कई मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे तो इन अफवाहों को और बल मिल गया था। हालांकि, इससे पहले जून में ईशा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (Ask Me Anything) सेशन के दौरान अपने फॉलोअर्स के सामने बादशाह संग शादी की पुष्टि की थी।
बिग बॉस की अटकलें
इस जोड़े ने तलाक की घोषणा ऐसे समय में की है कि जब खबरें आ रही हैं कि ईशा आगामी सीजन में सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 20 में भाग ले सकती हैं। लेकिन ईशा की तरफ से बिग बॉस में शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह सिर्फ अटकलों के स्तर पर खबरे आ रही हैं।
बादशाह की दूसरी शादी
बादशाह की ईशा रिखी संग ये दूसरी शादी थी जो महज 5 महीने में ही खत्म हो गई। इससे पहले रैपर ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी , जिनसे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। इसके कुछ सालों बाद ही यानी 2020 में आपसी कारणों से दोनों का तलाक हो गया था।
अपने नवीनतम बयान से बादशाह और ईशा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने तलाक को निजी रखना चाहते हैं और लोगों से आग्रह किया है कि वह उनके निजी जीवन के बारे में और अधिक अटकलें न लगाएं। दोनों ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया है कि यह फैसला आपसी सम्मान और सहमति के साथ लिया गया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही बादशाह के तलाक की खबरे आई उनके फैंस हैरान रह गए। लोग कमेंट कर कारण पूछ रहे हैं।

