श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। टीम अभी भारत की पहली पारी के स्कोर से 373 रन पीछे है और फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 174 रन और बनाने होंगे। लंच से ठीक पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु मेंडिस को 32 रन पर आउट कर 87 रन की साझेदारी तोड़ी। यह पारी में प्रसिद्ध का तीसरा विकेट रहा। श्रीलंका ने तीसरे दिन की शुरुआत 8/2 के स्कोर से की थी। इससे पहले भारत ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रन की बदौलत अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। मैच का स्कोरकार्ड…
क्या फॉलोऑन खेलेगा श्रीलंका, 130 रन में 4 विकेट गंवाए:टीम इंडिया अब भी 373 रन आगे, 3 विकेट ले चुके हैं प्रसिद्ध कृष्णा

