बालाजी-चंद्रशेखर ने कानकुन टेनिस ओपन जीता:फाइनल में मैक्सिको और बेलारूस की जोड़ी को हराया, करीब ₹9.5 लाख मिले

बालाजी-चंद्रशेखर ने कानकुन टेनिस ओपन जीता:फाइनल में मैक्सिको और बेलारूस की जोड़ी को हराया, करीब ₹9.5 लाख मिले

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में खेले गए कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला और बेलारूस के इवान ल्युटारेविच को 6-3, 7-6(4) से हराया। इस जीत के साथ बालाजी और अनिरुद्ध को 125-125 एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स रैंकिंग पॉइंट्स और 9,900 डॉलर (करीब 9.5 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली। पहले सेट में 6-3 से जीते, दूसरा टाईब्रेकर में फाइनल के पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन भारतीय जोड़ी ने अहम मौकों पर बढ़त बनाते हुए सेट 6-3 से अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने पहली सर्विस पर 68% और दूसरी सर्विस पर 81% अंक जीते। दूसरे सेट में भी मुकाबला बराबरी का रहा और सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा। बालाजी और अनिरुद्ध ने टाईब्रेकर में 7-4 से जीत दर्ज की और 7-6(4) से दूसरा सेट अपने नाम करते हुए खिताब जीत लिया। अनिरुद्ध का 11वां चैलेंजर खिताब कानकुन की जीत अनिरुद्ध चंद्रशेखर के लिए चैलेंजर सर्किट का 11वां खिताब है। यह 2026 में उनका दूसरा खिताब भी है। इस साल इससे पहले अनिरुद्ध ने जापान के ताकेरू युजुकी के साथ बुसान ATP चैलेंजर 125 का खिताब जीता था। बालाजी का 15वां चैलेंजर खिताब बालाजी के लिए यह जीत और भी खास रही। यह उनका 2026 का पांचवां चैलेंजर खिताब है। इस साल उनके पहले चार चैलेंजर खिताब ऑस्ट्रिया के नील ओबरलाइटनर के साथ आए थे। कानकुन में अनिरुद्ध के साथ खिताब जीतने के बाद बालाजी के चैलेंजर सर्किट पर कुल खिताबों की संख्या 15 हो गई है। रनर-अप को 75 पॉइंट्स और 5,760 डॉलर कानकुन कंट्री ओपन की उपविजेता जोड़ी रेयेस-वरेला और ल्युटारेविच को 75 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स मिले। उन्हें 5,760 डॉलर (करीब ₹4.8 लाख) की इनामी राशि मिली। —————————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
फेडरर US ओपन में आज विदाई मैच खेलेंगे:2019 के बाद पहली बार फ्लशिंग मीडोज लौटेंगे, एग्जिबिशन मैच में रॉडिक-अगासी-मैकेनरो भी साथ होंगे 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर मंगलवार को US ओपन में वापसी करेंगे। वे न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में एक एग्जिबिशन मैच खेलेंगे। फेडरर ने 2019 में US ओपन का अपना आखिरी मैच खेला था, लेकिन इसके बाद टूर्नामेंट में नहीं लौटे। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *