सुपौल में कोसी महासेतु से होलसेल कपड़ा दुकानदार ने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद से वह लापता है। बुधवार सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। लापता युवक की पहचान सिमराही बाजार के वार्ड संख्या-4 निवासी मिथिलेश दास के बेटे बिट्टू दास के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक रोककर पुल से कूद गया युवक घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामानंद मंडल ने बताया कि बिट्टू की मां ने उसे बेटे के साथ रहने और उस पर नजर रखने को कहा था। उन्होंने बताया कि बिट्टू नशा करता था, इसलिए उसकी मां ने उसे कपड़ा बेचने में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी थी। मंगलवार को दोनों बाइक से कपड़ा बेचने निकले थे। बाइक बिट्टू चला रहा था, जबकि रामानंद कपड़ों का गठ्ठर लेकर पीछे बैठे थे। रामानंद के अनुसार, कोसी महासेतु पर पहुंचते ही बिट्टू ने अचानक बाइक रोक दी और मोबाइल से फोटो खींचने को कहा। वह बाइक से उतर पाते, इससे पहले ही बिट्टू पुल से नीचे कूद गया। उन्होंने शोर मचाते हुए उसे आवाज लगाई। कुछ दूरी तक पानी में उसका मुंह दिखाई दे रहा था। इस दौरान बिट्टू कह रहा था कि उसके बहुत दुश्मन हैं और वह परेशान है। इसके बाद वह पानी में ओझल हो गया। रात 10 बजे तक नाव से की तलाश घटना के बाद रामानंद ने बिट्टू के पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर पिता, भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। भपटियाही थाना, किशनपुर थाना, डायल-112 और संबंधित पदाधिकारियों को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे मंगलवार रात करीब 10 बजे तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपदा मित्र की टीम के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। सुपौल में कोसी महासेतु से होलसेल कपड़ा दुकानदार ने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद से वह लापता है। बुधवार सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। लापता युवक की पहचान सिमराही बाजार के वार्ड संख्या-4 निवासी मिथिलेश दास के बेटे बिट्टू दास के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बाइक रोककर पुल से कूद गया युवक घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामानंद मंडल ने बताया कि बिट्टू की मां ने उसे बेटे के साथ रहने और उस पर नजर रखने को कहा था। उन्होंने बताया कि बिट्टू नशा करता था, इसलिए उसकी मां ने उसे कपड़ा बेचने में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी थी। मंगलवार को दोनों बाइक से कपड़ा बेचने निकले थे। बाइक बिट्टू चला रहा था, जबकि रामानंद कपड़ों का गठ्ठर लेकर पीछे बैठे थे। रामानंद के अनुसार, कोसी महासेतु पर पहुंचते ही बिट्टू ने अचानक बाइक रोक दी और मोबाइल से फोटो खींचने को कहा। वह बाइक से उतर पाते, इससे पहले ही बिट्टू पुल से नीचे कूद गया। उन्होंने शोर मचाते हुए उसे आवाज लगाई। कुछ दूरी तक पानी में उसका मुंह दिखाई दे रहा था। इस दौरान बिट्टू कह रहा था कि उसके बहुत दुश्मन हैं और वह परेशान है। इसके बाद वह पानी में ओझल हो गया। रात 10 बजे तक नाव से की तलाश घटना के बाद रामानंद ने बिट्टू के पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर पिता, भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। भपटियाही थाना, किशनपुर थाना, डायल-112 और संबंधित पदाधिकारियों को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे मंगलवार रात करीब 10 बजे तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आपदा मित्र की टीम के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है।

