कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ:कबूतर के पिंजड़े में घुसकर सांप ने किया शिकार, बाइक में मिला कॉमन करैत, RCRS टीम ने निकाला

कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ:कबूतर के पिंजड़े में घुसकर सांप ने किया शिकार, बाइक में मिला कॉमन करैत, RCRS टीम ने निकाला

कोरबा जिले में लगातार सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रिसदी में कबूतरों के पिंजड़े में घुसकर सांप ने एक कबूतर का शिकार कर लिया, जबकि बुधवारी बाजार में एक बाइक के अंदर कॉमन करैत सांप मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों घटनाओं में वन्यजीव रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। पहला मामला रिसदी क्षेत्र का है। यहां डेविड के घर में बने कबूतरों के पिंजड़े में दो बड़े सांप दिखाई दिए। इसी दौरान एक सांप ने पिंजड़े के अंदर मौजूद एक कबूतर का शिकार कर लिया। सांप को देखकर बाकी कबूतर घबराकर इधर-उधर भागने लगे। पास में बंधे कुत्ते भी लगातार भौंकने लगे। इससे परिवार के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। नोवा नेचर की टीम ने एक सांप को पकड़ा पिंजड़े में सांप दिखाई देने की सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर को दी गई। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। परिवार के मुताबिक, पिंजड़े के आसपास दो सांप देखे गए थे, लेकिन रेस्क्यू के दौरान केवल एक ही पकड़ा जा सका। दूसरा सांप पिंजड़े के पीछे बने किसी छेद या जगह में छिपा होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने परिवार को सलाह दी कि दूसरे सांप की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए पिंजड़े के आसपास बिना सुरक्षा हाथ न डालें और खुद सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। दोबारा सांप दिखाई देने पर तत्काल अधिकृत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देने को कहा गया। बाइक के अंदर घुसा कॉमन करैत दूसरी घटना बुधवारी बाजार की है। बुधवार रात भीड़भाड़ के बीच एक कॉमन करैत सांप बाइक के अंदर घुस गया। बाइक में सांप दिखाई देने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव और सदस्य मानस मौके पर पहुंचे। सीट हटाकर सांप को सुरक्षित निकाला रेस्क्यू टीम ने बाइक की सीट हटाकर काफी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। समय रहते सांप को निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *