कोटपूतली कॉलेज में सेल्फ डिफेंस शिविर:छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र, आत्मरक्षा की तकनीकों का किया प्रदर्शन

कोटपूतली कॉलेज में सेल्फ डिफेंस शिविर:छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र, आत्मरक्षा की तकनीकों का किया प्रदर्शन

कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का चौथा सप्ताह मंगलवार को पूरा हुआ। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र और महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित शिविर के अंतिम दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए गए। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। निरंतर अभ्यास को बताया जरूरी प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा-आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा में दक्षता हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों का नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने दिखाए आत्मरक्षा के तरीके शिविर के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा की कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। इनमें लोअर पंच, मिडिल पंच, कंधे पर वार, अचानक हमला होने पर बचाव, पैर से वार करना, मुट्ठी से वार और मुक्का मारने जैसी तकनीकें शामिल रहीं। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में डॉ. पदमा मीणा, सुदेश कुमारी, स्वाति यादव, सविना, बरखा, मुनेश गुर्जर और ज्योति सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। शिविर की प्रभारी सुदेश कुमारी और ज्योति ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *