कॉमन सर्विस सेंटर से मिलेंगी 907 सरकारी सेवाएं…जानिए पूरी डिटेल:चिप्स और CSC के बीच हुआ एमओयू, अब सेवा-सेतु की सुविधाएं सेंटरों पर भी मिलेंगी

कॉमन सर्विस सेंटर से मिलेंगी 907 सरकारी सेवाएं…जानिए पूरी डिटेल:चिप्स और CSC के बीच हुआ एमओयू, अब सेवा-सेतु की सुविधाएं सेंटरों पर भी मिलेंगी

अब लोगों को कई सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की जरूरत कम होगी। राज्य के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से सेवा सेतु की 907 सरकारी सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में बुधवार को मंत्रालय में चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच एमओयू हुआ। इसके बाद सेवा सेतु पर उपलब्ध सेवाओं को CSC के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। सेवा सेतु पर अभी 38 विभागों की 907 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अब इन सेवाओं के लिए लोग अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वहीं, CSC के जरिए मिलने वाली सेवाओं को भी सेवा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं और दूसरी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में लोगों को सुविधा होगी। गांवों में भी आसानी से मिलेगी सुविधा राज्य में 28,450 सक्रिय कॉमन सर्विस सेंटर हैं। इनके जरिए अभी 600 से ज्यादा सरकारी और व्यावसायिक सेवाएं दी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में CSC के ग्राम स्तरीय उद्यमी (VLE) नेटवर्क का इस्तेमाल सेवा सेतु की सेवाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इससे जिन लोगों को खुद ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी होती है, वे CSC पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। सेवा सेतु पर 54.23 लाख आवेदन आए 1 अप्रैल 2025 से अब तक सेवा सेतु पोर्टल पर 54 लाख 23 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 90% से ज्यादा आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अगस्त 2026 से अब तक 8 लाख 35 हजार से ज्यादा आवेदन आए, जिनमें 6 लाख 97 हजार से ज्यादा का निराकरण हुआ है। हर महीने औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग सेवा सेतु के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। ऐसे पहचान सकेंगे केंद्र लोगों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर और सेवा सेतु केंद्रों पर एक जैसी ब्रांडिंग और साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। इससे लोग आसानी से पहचान सकेंगे कि यहां सरकारी डिजिटल सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। चिप्स के CEO मयंक अग्रवाल और CSC-SPV के स्टेट हेड जय नारायण पटेल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *