कैमूर पुलिस ने 2 फरार हीरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार:भभुआ से पकड़े गए सद्दाम गद्दी और कल्लू मियां, 3 थानों में केस दर्ज

कैमूर पुलिस ने 2 फरार हीरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार:भभुआ से पकड़े गए सद्दाम गद्दी और कल्लू मियां, 3 थानों में केस दर्ज

कैमूर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में दो फरार हीरोइन तस्करों को भभुआ से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्लामगंज, वार्ड नंबर 15, मोहनियां निवासी स्व. मनीर गद्दी के बेटे सद्दाम गद्दी और शकील अंसारी के बेटे आजाद अंसारी उर्फ कल्लू मियां के रूप में हुई है। चार मामलों में पुलिस को थी तलाश पुलिस के मुताबिक, ये हीरोइन तस्करी के चार मामलों में पुलिस को तलाश थी। इनके खिलाफ कुदरा, मोहनियां और चैनपुर थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सद्दाम गद्दी पर NDPS एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज हैं, वहीं कल्लू मियां पर भी इसी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या 392/26, धारा 8(c)/21(b)/27(A) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कैमूर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में दो फरार हीरोइन तस्करों को भभुआ से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्लामगंज, वार्ड नंबर 15, मोहनियां निवासी स्व. मनीर गद्दी के बेटे सद्दाम गद्दी और शकील अंसारी के बेटे आजाद अंसारी उर्फ कल्लू मियां के रूप में हुई है। चार मामलों में पुलिस को थी तलाश पुलिस के मुताबिक, ये हीरोइन तस्करी के चार मामलों में पुलिस को तलाश थी। इनके खिलाफ कुदरा, मोहनियां और चैनपुर थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सद्दाम गद्दी पर NDPS एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज हैं, वहीं कल्लू मियां पर भी इसी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या 392/26, धारा 8(c)/21(b)/27(A) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *