मुजफ्फरपुर-पिता ने बेटी के प्रेमी की गला दबाकर की हत्या:आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, लाश को झाड़ियों में छिपाया; आरोपी पत्नी समेत गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर-पिता ने बेटी के प्रेमी की गला दबाकर की हत्या:आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, लाश को झाड़ियों में छिपाया; आरोपी पत्नी समेत गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के कटरा में एक टेंट और डीजे कारोबारी ने अपनी नाबालिग बेटी के नाबालिग प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने नाबालिग को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने नाबालिग लड़के की लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। नाबालिग 4 अक्टूबर की शाम से लापता था। 2 दिन बाद यानी 6 अक्टूबर की शाम उसकी लाश मिली। पुलिस ने इस मामले में लड़की को पकड़ा है, जबकि उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। घटना सोनपुर पंचायत के वार्ड-2 स्थित मुसहरी टोला की है। पुलिस के अनुसार, छात्र 4 अक्टूबर की शाम साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी लाश मिली।मृतक की पहचान 15 साल के पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी टेंट, डीजे कारोबारी के पास काम करता था पिंटू पुलिस के मुताबिक, पिंटू गांव के ही टेंट और डीजे कारोबारी के पास पिछले दो साल से काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आरोपी ने पिंटू को किसी काम से अपने घर भेजा था। रात करीब 8 बजे जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसने पिंटू को अपनी नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद आक्रोश में उसने पिंटू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के पास झाड़ी में छिपा दिया गया। उधर, पिंटू के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान परिजन टेंट कारोबारी के घर पहुंचे थे। आरोप है कि कारोबारी ने पिंटू के अपने घर आने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों का शक और गहरा गया। पिंटू की मां रंजू देवी ने कटरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में टूट गया आरोपी, निशानदेही पर पिंटू की लाश बरामद पिंटू की मां की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने सोमवार रात टेंट कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान टेंट और डीजे कारोबारी ने पिंटू की हत्या की बात स्वीकार की और शव छिपाने की जगह बताई। उसकी निशानदेही पर गांव से 500 मीटर दूर झाड़ियों से पिंटू की लाश बरामद की गई। दो साल से टेंट कारोबारी के साथ करता था काम पिंटू नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पढ़ाई के साथ वो मिट्टी की मूर्तियां बनाने का काम भी करता था। वो करीब दो साल से टेंट कारोबारी के पास काम करता था। इसी दौरान कारोबारी की नाबालिग बेटी से उसकी नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले पिंटू मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में भी गया था। पिंटू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कटरा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। मृतक की मां के बयान के आधार पर लड़की, उसके पिता और मां को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर के कटरा में एक टेंट और डीजे कारोबारी ने अपनी नाबालिग बेटी के नाबालिग प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने नाबालिग को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने नाबालिग लड़के की लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। नाबालिग 4 अक्टूबर की शाम से लापता था। 2 दिन बाद यानी 6 अक्टूबर की शाम उसकी लाश मिली। पुलिस ने इस मामले में लड़की को पकड़ा है, जबकि उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया है। घटना सोनपुर पंचायत के वार्ड-2 स्थित मुसहरी टोला की है। पुलिस के अनुसार, छात्र 4 अक्टूबर की शाम साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी लाश मिली।मृतक की पहचान 15 साल के पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी टेंट, डीजे कारोबारी के पास काम करता था पिंटू पुलिस के मुताबिक, पिंटू गांव के ही टेंट और डीजे कारोबारी के पास पिछले दो साल से काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आरोपी ने पिंटू को किसी काम से अपने घर भेजा था। रात करीब 8 बजे जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसने पिंटू को अपनी नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद आक्रोश में उसने पिंटू की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के पास झाड़ी में छिपा दिया गया। उधर, पिंटू के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान परिजन टेंट कारोबारी के घर पहुंचे थे। आरोप है कि कारोबारी ने पिंटू के अपने घर आने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों का शक और गहरा गया। पिंटू की मां रंजू देवी ने कटरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में टूट गया आरोपी, निशानदेही पर पिंटू की लाश बरामद पिंटू की मां की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पुलिस ने सोमवार रात टेंट कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान टेंट और डीजे कारोबारी ने पिंटू की हत्या की बात स्वीकार की और शव छिपाने की जगह बताई। उसकी निशानदेही पर गांव से 500 मीटर दूर झाड़ियों से पिंटू की लाश बरामद की गई। दो साल से टेंट कारोबारी के साथ करता था काम पिंटू नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पढ़ाई के साथ वो मिट्टी की मूर्तियां बनाने का काम भी करता था। वो करीब दो साल से टेंट कारोबारी के पास काम करता था। इसी दौरान कारोबारी की नाबालिग बेटी से उसकी नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई है। परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले पिंटू मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में भी गया था। पिंटू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कटरा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। मृतक की मां के बयान के आधार पर लड़की, उसके पिता और मां को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *