कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर में MLC चुनाव पर की बैठक:जिला प्रभारी शंकर गिरी के साथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर में MLC चुनाव पर की बैठक:जिला प्रभारी शंकर गिरी के साथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 3 बजे 5 बजे तक शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर एक संगठनात्मक बैठक की। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और जौनपुर के जिला प्रभारी शंकर गिरी शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने जैसे विषयों पर बात की गई।
जिला प्रभारी शंकर गिरी ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को चुनाव में अच्छे नतीजे के लिए जरूरी बताया। उन्होंने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य मकसद एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना और प्रभावी रणनीति बनाना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *