हनुमानगढ़ में पार्किंग की खाली जगह कचरे का ढेर बनी:सब्जी मंडी के पास बदबू से लोग परेशान, नगर परिषद पर उठे सवाल

हनुमानगढ़ में पार्किंग की खाली जगह कचरे का ढेर बनी:सब्जी मंडी के पास बदबू से लोग परेशान, नगर परिषद पर उठे सवाल

हनुमानगढ़ टाउन में सब्जी मंडी और पुलिस थाने के पास पार्किंग के लिए छोड़ी गई खाली जगह अब कचरे का ढेर बन गई है। यहां कचरा बिखरा होने से बदबू फैल रही है और मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के कर्मचारी भी यहीं कचरा डालते हैं, जिससे सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। सब्जी विक्रेता सुनील ने बताया कि लोग लगातार यहां कचरा फेंक रहे हैं। कचरे के ढेर पर पशु घूमते रहते हैं, जिससे ग्राहकों को परेशानी होती और जान-माल का खतरा रहता है। भैरूमल ने बताया कि मना करने पर भी लोग कचरा डालना बंद नहीं करते। पुलिस थाने के सामने खोखों के पास भी कचरा फेंका जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से तुरंत सफाई और कचरा डालने पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि नियमित सफाई व्यवस्था बने, ताकि लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *