कुमार सानू ने किया दुबई पार्टी को लेकर खुलासा, बोले- अनु मलिक लेकर गए थे दाऊद इब्राहिम के वहां

कुमार सानू ने किया दुबई पार्टी को लेकर खुलासा, बोले- अनु मलिक लेकर गए थे दाऊद इब्राहिम के वहां

Kumar Sanu On Dawood Ibrahim: 90 के दशक में अपनी मखमली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपने करियर से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। हाल ही में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अनु मलिक दुबई एक पार्टी में लेकर गए थे। जहां उनके ठीक सामने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बैठा हुआ था और उन्होंने उसके सामने गाना गाया था।

कुमार सानू ने अंडरवर्ल्ड की सेवा पर किया खुलासा

‘द लल्लनटॉप’ से सिंगर कुमार सानू ने खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच कई खबरें चला करती थीं। उनके पार्टीज में कलाकारों को बुलाया जाता था। क्या आपको भी बुलाया गया था? इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया और कहा, “हां, वो तो करना पड़ता था। थोड़ी बहुत सेवा करनी पड़ती थी, लेकिन मैंने इसके कभी पैसे नहीं लिए।” कुमार सानू ने आगे दुबई की उस रात का जिक्र करते हुए बताया, “संगीतकार नदीम और अनु मलिक मुझे वहां ले गए थे। वहां दाऊद इब्राहिम के परिवार की किसी बच्ची का जन्मदिन था। उस पार्टी में मैं, मुन्ना जी, अनु मलिक जी हम सब थे।”

सामने बैठे दाऊद के परिवार की फरमाइश पर गाए गाने

कुमार सानू ने बताया कि दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के साथ बिल्कुल उनके सामने बैठा था और वह स्टेज पर खड़े होकर उसकी फरमाइश के गाने गा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह उस समय दाऊद को पहचानते भी नहीं थे, क्योंकि उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि दुबई में एक बर्थडे पार्टी है और वहां परफॉर्म करना है। मुझे म्यूजिक डायरेक्टर लेकर गए थे, मुझे क्या पता था कि वो कौन है? लेकिन बाद में जब अखबारों में तस्वीरें छपीं, तब मुझे अहसास हुआ कि मैंने क्या कर दिया है और तब मुझे डर लगा।”

अबू सलेम के लिए भी गाया था गाना

कुमार सानू ने आगे एक और खुलासा किया। उन्होंने बताया, “एक बार फिर मुझे पैसे मांगने के लिए एक आदमी का फोन आया था और मैंने कहा कि मैं पैसे नहीं दे पाऊंगा लेकिन अगर कुछ काम हो तो बताएं। इसमें छुपाने वाली कभी कोई बात नहीं रही। उस समय महाराष्ट्र में कौन सी सरकार थी याद नहीं, मुझे पुलिस स्टेशन से फोन आया था और पूछा गया था कि आप अबू सलेम का शो करने जा रहे हैं? तब मैंने हां में जवाब दिया था और उनसे पूछा था कि आप बताएं मैं क्या कर सकता हूं? तब पुलिस ने मुझे मना किया तो मैंने उनसे कहा कि आप मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले लीजिए और मुझे सिक्योरिटी दे दीजिए। अगर उन्होंने मुझे गोली मार दी तो मैं क्या करूंगा?”

कुमार सानू के इंस्टाग्राम से वीडियो

बॉलीवुड में अंडवर्ल्ड का असर

कुमार सानू ने आगे बताया, “पुलिस ने उनसे कहा था कि वह अगर जाते हैं तो वहां पकड़े जाएंगे। तब मैंने उनसे फिर कहा आप मुझे सिक्योरिटी दे दो मैं नहीं जाऊंगा। क्योंकि हम गाना गाते हैं और इसलिए हमें वहां जाना पड़ेगा। फिर मैं वहां गया और गाना गाकर आ गया। उसके बाद कुछ नहीं हुआ। मैंने आराम से खुद को बचा लिया।”

कुमार सानू ने 90 के दशक में हिंदी सिनेमा पर अंडरवर्ल्ड के प्रभाव को समझाते हुए कहा, “उस दौर में फिल्मों में जो पैसा लगाया जाता था, वह बहुत हद तक यहीं (अंडरवर्ल्ड) से आता था। इसलिए जिसका पैसा होता था, उसी का दबदबा भी चलता था। मैं शराब नहीं पीता हूं और काम खत्म करने के बाद सीधे घर लौट आते हूं, इसलिए मैंने खुद को हमेशा इन सब चीजों से दूर रखा और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *