कुदरा के शगुन लॉन, लालापुर में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की ओर से हिंदुओं के अंतिम सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) का 470वां विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष राजदेव प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा नेता मंगल गुप्ता ने किया। राजू गुप्ता ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट हेमू के साहस और शौर्य को याद किया और उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। 22 युद्ध जीतने की बात कही राजू गुप्ता ने कहा कि सम्राट हेमू ने अपने जीवनकाल में 22 युद्ध जीते थे। 7 अक्टूबर 1556 को उन्होंने तुगलकाबाद (दिल्ली) के युद्ध में मुगलों को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। हेमू के आदर्शों पर चलने का आह्वान कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के लोगों से सम्राट हेमू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जेडीयू प्रदेश महासचिव अनंत कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग और सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। कुदरा के शगुन लॉन, लालापुर में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की ओर से हिंदुओं के अंतिम सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) का 470वां विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष राजदेव प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन भाजपा नेता मंगल गुप्ता ने किया। राजू गुप्ता ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट हेमू के साहस और शौर्य को याद किया और उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। 22 युद्ध जीतने की बात कही राजू गुप्ता ने कहा कि सम्राट हेमू ने अपने जीवनकाल में 22 युद्ध जीते थे। 7 अक्टूबर 1556 को उन्होंने तुगलकाबाद (दिल्ली) के युद्ध में मुगलों को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। हेमू के आदर्शों पर चलने का आह्वान कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के लोगों से सम्राट हेमू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जेडीयू प्रदेश महासचिव अनंत कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग और सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

