किशनगंज में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में लापरवाही बरतना गलगलिया थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए गलगलिया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और इससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध हुई थी छापेमारी इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को गलगलिया थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी की गई थी। इस दौरान थानाध्यक्ष की कार्यशैली में संदिग्ध आचरण और घोर शिथिलता की सूचना वरीय अधिकारियों को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 किशनगंज से पूरे मामले की जांच कराई। SDPO-02 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जीवन-यापन भत्ता पर किया गया निलंबित जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार पर संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और वरीय पदाधिकारी के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उनसे विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्ट आचरण के प्रति Zero Tolerance की नीति है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किशनगंज में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में लापरवाही बरतना गलगलिया थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए गलगलिया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और इससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध हुई थी छापेमारी इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को गलगलिया थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी की गई थी। इस दौरान थानाध्यक्ष की कार्यशैली में संदिग्ध आचरण और घोर शिथिलता की सूचना वरीय अधिकारियों को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 किशनगंज से पूरे मामले की जांच कराई। SDPO-02 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जीवन-यापन भत्ता पर किया गया निलंबित जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार पर संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन और वरीय पदाधिकारी के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उनसे विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्ट आचरण के प्रति Zero Tolerance की नीति है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

