किशनगंज रेलवे स्टेशन के ATM में तोड़फोड़:अलार्म बजते ही बैंक मैनेजर को मिला अलर्ट, भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा; पैसे सुरक्षित

किशनगंज रेलवे स्टेशन के ATM में तोड़फोड़:अलार्म बजते ही बैंक मैनेजर को मिला अलर्ट, भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा; पैसे सुरक्षित

किशनगंज रेलवे स्टेशन के बैंक ऑफ बड़ौदा ATM में तोड़फोड़ करने वाले एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तांती बस्ती वार्ड संख्या-4 निवासी 26 वर्षीय रोहित दास, पिता रामू दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कटिहार जेल भेज दिया है। ATM से छेड़छाड़ करते ही बजा सुरक्षा अलार्म गुरुवार सुबह रोहित दास बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM कक्ष में घुसा। आरोप है कि उसने ATM मशीन और उसके सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान ATM का सुरक्षा अलार्म बज उठा। बैंक के शाखा प्रबंधक थांग खोलेन टुबोई के मोबाइल पर भी अलर्ट मैसेज पहुंचा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को देखते ही भागने लगा, पीछा कर पकड़ा सूचना मिलते ही रेल थाना और टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे थोड़ी दूर पर ही पकड़ लिया। CCTV कैमरा और मशीन के उपकरण तोड़े पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने ATM कक्ष में लगे CCTV कैमरे को तोड़ दिया था। उसने मशीन के डायलर पैड समेत दूसरे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, ATM में रखे पैसे पूरी तरह सुरक्षित मिले। घटना में किसी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। आरोपी का मकसद क्या था, जांच कर रही पुलिस घटना के बाद शाखा प्रबंधक थांग खोलेन टुबोई ने रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का मकसद सिर्फ तोड़फोड़ करना था या वह ATM से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था। किशनगंज रेलवे स्टेशन के बैंक ऑफ बड़ौदा ATM में तोड़फोड़ करने वाले एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तांती बस्ती वार्ड संख्या-4 निवासी 26 वर्षीय रोहित दास, पिता रामू दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कटिहार जेल भेज दिया है। ATM से छेड़छाड़ करते ही बजा सुरक्षा अलार्म गुरुवार सुबह रोहित दास बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM कक्ष में घुसा। आरोप है कि उसने ATM मशीन और उसके सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान ATM का सुरक्षा अलार्म बज उठा। बैंक के शाखा प्रबंधक थांग खोलेन टुबोई के मोबाइल पर भी अलर्ट मैसेज पहुंचा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को देखते ही भागने लगा, पीछा कर पकड़ा सूचना मिलते ही रेल थाना और टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे थोड़ी दूर पर ही पकड़ लिया। CCTV कैमरा और मशीन के उपकरण तोड़े पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने ATM कक्ष में लगे CCTV कैमरे को तोड़ दिया था। उसने मशीन के डायलर पैड समेत दूसरे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, ATM में रखे पैसे पूरी तरह सुरक्षित मिले। घटना में किसी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। आरोपी का मकसद क्या था, जांच कर रही पुलिस घटना के बाद शाखा प्रबंधक थांग खोलेन टुबोई ने रेल थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का मकसद सिर्फ तोड़फोड़ करना था या वह ATM से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *