किशनगंज में युवक लापता:पिता बोले-बहू और उसके परिजनों ने गायब किया, 5 भरी सोना-25 भरी चांदी भी ले गए; कोर्ट के आदेश पर FIR

किशनगंज में युवक लापता:पिता बोले-बहू और उसके परिजनों ने गायब किया, 5 भरी सोना-25 भरी चांदी भी ले गए; कोर्ट के आदेश पर FIR

किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू और उसके मायके वालों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। ससुर का आरोप है कि बहू और उसके परिवार ने लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान भी अपने साथ ले लिए। कोर्ट के निर्देश पर टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाउन थाना क्षेत्र की हालामाला पंचायत के बालूबाड़ी निवासी मोहम्मद तैयब ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे असलम रजा का निकाह धरमगंज के मियां बस्ती निवासी अंशू बेगम से हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों परिवारों के बीच सबकुछ सामान्य था। मोहम्मद तैयब के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद उनकी बहू के मायके वालों को असलम रजा के जरिए 50 हजार रुपये उधार दिए गए थे। तैयब का आरोप है कि रुपये वापस मांगने तक दोनों परिवारों के रिश्ते अच्छे रहे, लेकिन पैसे मांगने के बाद विवाद शुरू हो गया। 5 भरी सोना और 25 भरी चांदी ले जाने का आरोप मोहम्मद तैयब ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को उनका बेटा असलम रजा और बहू अंशू बेगम घर से पांच भरी सोने के जेवरात, 25 भरी चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर धरमगंज स्थित मायके चले गए। इसके बाद दोनों वहीं रहने लगे। मारपीट की सूचना मिली, मौके पर नहीं मिला बेटा तैयब के अनुसार, 6 जून 2025 को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे असलम रजा को धरमगंज में कुछ लोग पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही वह धरमगंज पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बेटा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी असलम रजा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उनके मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर बहू समेत अन्य के खिलाफ केस बेटे के लापता होने के बाद मोहम्मद तैयब ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के निर्देश पर टाउन थाना में बहू अंशू बेगम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टाउन थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू और उसके मायके वालों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। ससुर का आरोप है कि बहू और उसके परिवार ने लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान भी अपने साथ ले लिए। कोर्ट के निर्देश पर टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाउन थाना क्षेत्र की हालामाला पंचायत के बालूबाड़ी निवासी मोहम्मद तैयब ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे असलम रजा का निकाह धरमगंज के मियां बस्ती निवासी अंशू बेगम से हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों परिवारों के बीच सबकुछ सामान्य था। मोहम्मद तैयब के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद उनकी बहू के मायके वालों को असलम रजा के जरिए 50 हजार रुपये उधार दिए गए थे। तैयब का आरोप है कि रुपये वापस मांगने तक दोनों परिवारों के रिश्ते अच्छे रहे, लेकिन पैसे मांगने के बाद विवाद शुरू हो गया। 5 भरी सोना और 25 भरी चांदी ले जाने का आरोप मोहम्मद तैयब ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को उनका बेटा असलम रजा और बहू अंशू बेगम घर से पांच भरी सोने के जेवरात, 25 भरी चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर धरमगंज स्थित मायके चले गए। इसके बाद दोनों वहीं रहने लगे। मारपीट की सूचना मिली, मौके पर नहीं मिला बेटा तैयब के अनुसार, 6 जून 2025 को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे असलम रजा को धरमगंज में कुछ लोग पीट रहे हैं। सूचना मिलते ही वह धरमगंज पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें बेटा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी असलम रजा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन उनके मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर बहू समेत अन्य के खिलाफ केस बेटे के लापता होने के बाद मोहम्मद तैयब ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के निर्देश पर टाउन थाना में बहू अंशू बेगम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टाउन थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *