किशनगंज में CCTV चोरी करने वाला पकड़ा गया:3 दिन पहले की थी चोरी, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा, साथी फरार

किशनगंज में CCTV चोरी करने वाला पकड़ा गया:3 दिन पहले की थी चोरी, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा, साथी फरार

किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित पानी टंकी चौक पर तीन दिन पहले हुई चोरी के आरोपी को स्थानीय लोगों ने रविवार शाम पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सौंप दिया गया। पुराना खगड़ा निवासी मोहम्मद नईम की एन.एन. एंटरप्राइजेज हार्डवेयर दुकान में 17 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात चोर घुसे थे। दोनों दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए थे। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे दूसरे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज से हुई आरोपी की पहचान दुकानदार के अनुसार, रविवार को वही चोर हलीम चौक में घूमता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान होने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद सदर थाना पुलिस के एसआई दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोचाधामन प्रखंड की बगलवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर-12 निवासी हासीम इजहार के रूप में हुई है। आरोपी बोला- साथी ने नशीला पदार्थ खिलाया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक साथी के साथ हलीम चौक आया था। उसके साथी ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। उसका कहना है कि इसके बाद उसे पता ही नहीं चला कि चोरी कैसे हुई। फिलहाल आरोपी का साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित पानी टंकी चौक पर तीन दिन पहले हुई चोरी के आरोपी को स्थानीय लोगों ने रविवार शाम पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सौंप दिया गया। पुराना खगड़ा निवासी मोहम्मद नईम की एन.एन. एंटरप्राइजेज हार्डवेयर दुकान में 17 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात चोर घुसे थे। दोनों दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए थे। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे दूसरे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज से हुई आरोपी की पहचान दुकानदार के अनुसार, रविवार को वही चोर हलीम चौक में घूमता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान होने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद सदर थाना पुलिस के एसआई दिलीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोचाधामन प्रखंड की बगलवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर-12 निवासी हासीम इजहार के रूप में हुई है। आरोपी बोला- साथी ने नशीला पदार्थ खिलाया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक साथी के साथ हलीम चौक आया था। उसके साथी ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। उसका कहना है कि इसके बाद उसे पता ही नहीं चला कि चोरी कैसे हुई। फिलहाल आरोपी का साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *