किशनगंज शहर के बिजली कार्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके प्रीपेड बिजली कनेक्शन से अचानक पैसे काट लिए गए। इसके बाद कई उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला गया और बिजली भी काट दी गई। पानीबाग निवासी उपभोक्ता शहनशाह ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले 700 रुपए का रिचार्ज कराया था। मंगलवार सुबह अचानक उनके घर की बिजली कट गई। बैलेंस चेक करने पर 996 रुपए माइनस दिख रहा था। उन्होंने कहा कि रिचार्ज कराने के समय कोई माइनस बैलेंस नहीं था। दो-तीन महीने के चार्ज काटने की बात कही शहनशाह ने बताया कि बिजली कार्यालय में पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने के कुछ चार्ज काटे जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस कटौती की पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। न मैसेज आया और न ही किसी अन्य माध्यम से सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि उनके जैसे दर्जनों उपभोक्ता सुबह से परेशान हैं। किसी का 600, किसी का 700 तो किसी का 900 रुपए तक माइनस दिख रहा है। एक उपभोक्ता का मंगलवार से पहले 40 रुपए माइनस था, जो अब बढ़कर 746 रुपए माइनस हो गया। 200 रुपए रिचार्ज के बाद भी 700 रुपए माइनस दिखा उपभोक्ता मामोनी देवी ने बताया, “26 तारीख को मेरा बैलेंस 75 रुपए माइनस था। मैंने 200 रुपए का रिचार्ज कराया था। इसके बाद बैलेंस 125 रुपए होना चाहिए था, लेकिन अब करीब 700 रुपए माइनस दिखा रहा है।” उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को पहले ही बताना चाहिए था कि किस मद में और कितनी राशि काटी जा रही है। अचानक पैसे कटने और बिजली बंद होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारी बोले- समस्याओं का समाधान किया जाएगा बिजली विभाग के अधिकारी विभाष कुमार ने बताया, “जिन भी उपभोक्ताओं की समस्या है, मैं उसे दिखवा रहा हूं। जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी।” किशनगंज शहर के बिजली कार्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके प्रीपेड बिजली कनेक्शन से अचानक पैसे काट लिए गए। इसके बाद कई उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला गया और बिजली भी काट दी गई। पानीबाग निवासी उपभोक्ता शहनशाह ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले 700 रुपए का रिचार्ज कराया था। मंगलवार सुबह अचानक उनके घर की बिजली कट गई। बैलेंस चेक करने पर 996 रुपए माइनस दिख रहा था। उन्होंने कहा कि रिचार्ज कराने के समय कोई माइनस बैलेंस नहीं था। दो-तीन महीने के चार्ज काटने की बात कही शहनशाह ने बताया कि बिजली कार्यालय में पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने के कुछ चार्ज काटे जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस कटौती की पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। न मैसेज आया और न ही किसी अन्य माध्यम से सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि उनके जैसे दर्जनों उपभोक्ता सुबह से परेशान हैं। किसी का 600, किसी का 700 तो किसी का 900 रुपए तक माइनस दिख रहा है। एक उपभोक्ता का मंगलवार से पहले 40 रुपए माइनस था, जो अब बढ़कर 746 रुपए माइनस हो गया। 200 रुपए रिचार्ज के बाद भी 700 रुपए माइनस दिखा उपभोक्ता मामोनी देवी ने बताया, “26 तारीख को मेरा बैलेंस 75 रुपए माइनस था। मैंने 200 रुपए का रिचार्ज कराया था। इसके बाद बैलेंस 125 रुपए होना चाहिए था, लेकिन अब करीब 700 रुपए माइनस दिखा रहा है।” उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को पहले ही बताना चाहिए था कि किस मद में और कितनी राशि काटी जा रही है। अचानक पैसे कटने और बिजली बंद होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारी बोले- समस्याओं का समाधान किया जाएगा बिजली विभाग के अधिकारी विभाष कुमार ने बताया, “जिन भी उपभोक्ताओं की समस्या है, मैं उसे दिखवा रहा हूं। जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी।”

