गोरखपुर में राप्तीनगर और दुर्गाबाड़ी इलाकों में कटेगी बिजली:सुबह 10 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

गोरखपुर में राप्तीनगर और दुर्गाबाड़ी इलाकों में कटेगी बिजली:सुबह 10 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते गुरुवार को शहर के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा, राम जानकी नगर, कृष्णानगर फीडर के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी फीडर हनुमंतनगर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, सरस्वती पूरम, न्यू फीडर, विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 केवी भटहट फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के 11 केवी बीज गोदाम फीडर, विद्युत उपकेंद्र पलिपा की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 10.00 बजे से 03.00 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय से पहले ही पानी भरने और अन्य बिजली संबंधी जरूरी काम निपटा लें। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *