नेपाल में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश:अस्पताल में भर्ती, किशनगंज का युवक गिरफ्तार; हाथ-पैर बांधकर पेट्रोल छिड़कने का आरोप

नेपाल में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश:अस्पताल में भर्ती, किशनगंज का युवक गिरफ्तार; हाथ-पैर बांधकर पेट्रोल छिड़कने का आरोप

नेपाल के झापा जिले के बिर्तामोड़ में 22 साल की युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में किशनगंज के एक युवक पर युवती के हाथ-पैर और गला बांधकर पेट्रोल छिड़कने और आग लगाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप चन्द्र राय (42) के रूप में हुई है। वह किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा गांव का रहने वाला है और बिर्तामोड़ में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। अस्पताल में युवती का इलाज जारी घटना में घायल युवती की पहचान रविना मगर के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए बिर्तामोड़ स्थित मनमोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस नेपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नेपाल के झापा जिले के बिर्तामोड़ में 22 साल की युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में किशनगंज के एक युवक पर युवती के हाथ-पैर और गला बांधकर पेट्रोल छिड़कने और आग लगाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप चन्द्र राय (42) के रूप में हुई है। वह किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा गांव का रहने वाला है और बिर्तामोड़ में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। अस्पताल में युवती का इलाज जारी घटना में घायल युवती की पहचान रविना मगर के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए बिर्तामोड़ स्थित मनमोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच कर रही पुलिस नेपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *