उन्नाव में रविवार दोपहर 12:45 बजे सड़क हादसा हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास कार और बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मामला सफीपुर क्षेत्र का है।हादसा सफीपुर-मियागंज मार्ग पर हुआ। कार और बाइक में टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की हुई पहचान मृतक की पहचान बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के काटा गुलजारपुर मवाई घनश्याम गांव निवासी प्रदीप (40) पुत्र नन्हे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों वाहनों में लगी आग टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार और बाइक जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी जमा रही। पुलिस ने शुरू की जांच सफीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। दोनों वाहनों में आग लगी थी। शव को मॉर्चरी भेजा गया है। हादसे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

