कारगिल वीर आवास सोसायटी फर्जीवाड़े का मामला:69 लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, दानापुर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

कारगिल वीर आवास सोसायटी फर्जीवाड़े का मामला:69 लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, दानापुर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

आईआईटी अमहरा थाना पुलिस ने कारगिल वीर आवास सोसायटी फर्जीवाड़ा मामले में एक नामजद आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह साउथ द्वारका के द्वारका सेक्टर-10, नई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईआईटी अमहरा थाना में 5 सितंबर 2026 को कांड संख्या 226/26 दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज है। मामले के जांच अधिकारी एसआई राजेश्वर कुमार ने पुलिस टीम के साथ साउथ द्वारका स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। 69 लोगों से फर्जी रजिस्ट्री का आरोप पुलिस के मुताबिक, कारगिल वीर आवास सोसायटी में जमीन दिखाकर करीब 69 लोगों से कथित तौर पर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। इस दौरान करोड़ों रुपये के गबन का भी आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी रौशन कुमार राज ने शुक्रवार रात धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को पटना लाया गया। यहां दानापुर कोर्ट में पेशी के बाद उसे फुलवारी जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फर्जी रजिस्ट्री और आर्थिक फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान एसआई राम सहोदर भी पुलिस टीम में मौजूद थे। आईआईटी अमहरा थाना पुलिस ने कारगिल वीर आवास सोसायटी फर्जीवाड़ा मामले में एक नामजद आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह साउथ द्वारका के द्वारका सेक्टर-10, नई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईआईटी अमहरा थाना में 5 सितंबर 2026 को कांड संख्या 226/26 दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज है। मामले के जांच अधिकारी एसआई राजेश्वर कुमार ने पुलिस टीम के साथ साउथ द्वारका स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। 69 लोगों से फर्जी रजिस्ट्री का आरोप पुलिस के मुताबिक, कारगिल वीर आवास सोसायटी में जमीन दिखाकर करीब 69 लोगों से कथित तौर पर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। इस दौरान करोड़ों रुपये के गबन का भी आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी रौशन कुमार राज ने शुक्रवार रात धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को पटना लाया गया। यहां दानापुर कोर्ट में पेशी के बाद उसे फुलवारी जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फर्जी रजिस्ट्री और आर्थिक फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान एसआई राम सहोदर भी पुलिस टीम में मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *