कामगारों की एंट्री रोकने पर अजनारा होम्स के लोग भड़के:सोसाइटी के गेट पर जुटे, काफी देर किया हंगामा

कामगारों की एंट्री रोकने पर अजनारा होम्स के लोग भड़के:सोसाइटी के गेट पर जुटे, काफी देर किया हंगामा

ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसाइटी में सोमवार शाम मुख्य गेट पर हंगामा हुआ। कामगारों और डिलीवरी वालों की एंट्री रोके जाने से निवासी नाराज हो गए। निवासियों का आरोप है कि इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, घरेलू सहायिका और डिलीवरी कर्मियों को सोसाइटी में आने में परेशानी हो रही है। बड़ी संख्या में लोग गेट पर जमा हुए और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। निवासियों ने बताया कि पिछले दो महीने से सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कुछ लोगों ने मेंटेनेंस शुल्क देना बंद कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद प्रबंधन ने आवाजाही पर रोक-टोक बढ़ा दी। निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि अब डिलीवरी बॉय के अलावा अन्य कामगारों को भी गेट पर काफी देर तक रोका जा रहा है। घरेलू सहायिकाओं को भी प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार शाम करीब छह बजे निवासी मुख्य गेट पर जमा हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने सुविधाएं ठीक करने और कामगारों की एंट्री सामान्य करने की मांग की। कई घंटे बाद मामला शांत हुआ और एंट्री सामान्य कराई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *