स्कूटी चुराकर पर्स और मोबाइल झपटने वाले युवक-नाबालिग गिरफ्तार:21 साल का युवक और 16 साल का नाबालिग पकड़ाए, 4 मोबाइल और नगदी बरामद

स्कूटी चुराकर पर्स और मोबाइल झपटने वाले युवक-नाबालिग गिरफ्तार:21 साल का युवक और 16 साल का नाबालिग पकड़ाए, 4 मोबाइल और नगदी बरामद

सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चोरी की स्कूटी से झपटमारी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 21 वर्षीय तौसीफ खान निवासी कदम तलैया, बेलबाग और उसके 16 वर्षीय नाबालिग साथी को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल, सोने का पैंडिल, 22,650 रुपए नकद और चोरी की नीले रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। पहले स्कूटी चुराई, फिर उसी से वारदातें कीं जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सबसे पहले मदनमहल थाना क्षेत्र से नई सुजुकी एक्सेस स्कूटी चोरी की थी। पीड़ित हनी पटेल ने 29 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह दोस्त के साथ स्मार्ट नाला घूमने गया था। एमएम कॉलेज के पास खड़ी उसकी करीब 95 हजार रुपए कीमत की स्कूटी गायब हो गई थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी स्कूटी का इस्तेमाल कर आरोपियों ने इसके बाद कैंट और सिविल लाइन क्षेत्र में पर्स और मोबाइल झपटने की वारदातें कीं। तीन दिन में तीन झपटमारी, महिला-बच्चा भी घायल CCTV से मिला सुर, पूछताछ में वारदातें कबूलीं लगातार झपटमारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तौसीफ खान को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग साथी के साथ मिलकर वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की स्कूटी समेत झपटमारी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *