कानपुर में प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला आयोजित:छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

कानपुर में प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला आयोजित:छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में संस्कृत विभाग की ओर से ‘स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला 6 से 7 अक्टूबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यशाला का शुभारंभ 6 अक्टूबर को प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना और मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। संस्कृत विभाग की छात्रा शिवानी ने वैदिक प्रार्थना प्रस्तुत की। प्रो. ममता शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने कहा कि शुद्ध जल, पौष्टिक आहार, स्वच्छ वायु, नियमित व्यायाम, योग, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच स्वस्थ जीवन के आधार हैं। विषय विशेषज्ञ स्वास्थ्य प्रशिक्षक अरविंद सिंह ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने एक्यूप्रेशर के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपाय बताए। कार्यशाला में करीब 120 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन प्राचार्या के मार्गदर्शन, प्रो. ममता शुक्ला के निर्देशन और डॉ. सन्नो देवी के संयोजन में हो रहा है। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सन्नो देवी ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *