जमुई के खैरा प्रखंड में ललदैया काजवे टूटने से आवागमन बाधित होने के बाद सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणाधीन नए पुल के काम की धीमी रफ्तार देखकर विधायक अधिकारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि काजवे टूटने से इलाके की बड़ी आबादी के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुल के बगल में तत्काल डायवर्सन बनाने का निर्देश विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन पुल के बगल से तत्काल डायवर्सन तैयार कराया जाए, ताकि दोपहिया वाहनों और छोटी गाड़ियों का आवागमन जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि नए पुल के निर्माण में अभी समय लग सकता है, ऐसे में तब तक लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराना जरूरी है। पुल निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान विधायक ने पुल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से काम पूरा होने की समय-सीमा पूछी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुल निर्माण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को लंबे समय तक परेशानी में नहीं छोड़ा जा सकता। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी विधायक ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि काम में तेजी के साथ निर्माण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुल मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान विनय केशरी, संतोष सिंह, सतेंद्र रावत, समीर उद्दीन, सुनील मांझी समेत पुल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जमुई के खैरा प्रखंड में ललदैया काजवे टूटने से आवागमन बाधित होने के बाद सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निर्माणाधीन नए पुल के काम की धीमी रफ्तार देखकर विधायक अधिकारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि काजवे टूटने से इलाके की बड़ी आबादी के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुल के बगल में तत्काल डायवर्सन बनाने का निर्देश विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन पुल के बगल से तत्काल डायवर्सन तैयार कराया जाए, ताकि दोपहिया वाहनों और छोटी गाड़ियों का आवागमन जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि नए पुल के निर्माण में अभी समय लग सकता है, ऐसे में तब तक लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराना जरूरी है। पुल निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान विधायक ने पुल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों से काम पूरा होने की समय-सीमा पूछी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुल निर्माण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को लंबे समय तक परेशानी में नहीं छोड़ा जा सकता। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी विधायक ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि काम में तेजी के साथ निर्माण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पुल मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान विनय केशरी, संतोष सिंह, सतेंद्र रावत, समीर उद्दीन, सुनील मांझी समेत पुल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

