बस-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर,12वीं के छात्र की मौत:सुपौल-किशनपुर मार्ग पर सुखमारपुर में हुआ हादसा, क्लिनिक में करता था काम

बस-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर,12वीं के छात्र की मौत:सुपौल-किशनपुर मार्ग पर सुखमारपुर में हुआ हादसा, क्लिनिक में करता था काम

सुपौल सदर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसा सुपौल-किशनपुर मार्ग पर सुखमारपुर वार्ड नंबर-3 स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हुआ। यहां बस और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार छात्र बस की चपेट में आ गया और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशनपुर से सुपौल आ रहा था छात्र मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम हरिराम कुमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अभिमन्यु सुपौल में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ वह एक क्लिनिक में काम भी करता था। सामने से आ रही बस से हुई टक्कर बताया गया कि शनिवार शाम अभिमन्यु स्कूटी से किशनपुर की ओर से सुपौल आ रहा था। इसी दौरान सुखमारपुर में सामने से आ रही बस से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और बस की चपेट में आने से कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम अभिमन्यु की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी अंजा कुमार ने बताया कि अभिमन्यु बैरिया गांव का रहने वाला था और सुपौल में रहकर पढ़ाई करता था। उसकी अचानक मौत से गांव और परिचितों के बीच भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है और घटना की जांच की जा रही है। सुपौल सदर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसा सुपौल-किशनपुर मार्ग पर सुखमारपुर वार्ड नंबर-3 स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हुआ। यहां बस और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार छात्र बस की चपेट में आ गया और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किशनपुर से सुपौल आ रहा था छात्र मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम हरिराम कुमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अभिमन्यु सुपौल में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ वह एक क्लिनिक में काम भी करता था। सामने से आ रही बस से हुई टक्कर बताया गया कि शनिवार शाम अभिमन्यु स्कूटी से किशनपुर की ओर से सुपौल आ रहा था। इसी दौरान सुखमारपुर में सामने से आ रही बस से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और बस की चपेट में आने से कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम अभिमन्यु की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी अंजा कुमार ने बताया कि अभिमन्यु बैरिया गांव का रहने वाला था और सुपौल में रहकर पढ़ाई करता था। उसकी अचानक मौत से गांव और परिचितों के बीच भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है और घटना की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *