लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रही काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) जोन-1 ज्यूरी अवार्ड्स 2026 प्रतियोगिता शनिवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गई। एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (ASAP) में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश भर के ख्यातिलब्ध वास्तुकारों, ज्यूरी सदस्यों, शिक्षाविदों और प्रतिभाशाली आर्किटेक्चर विद्यार्थियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। एक कुशल आर्किटेक्ट बेहतर समाज का निर्माण करता है समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए एएसएपी के निदेशक प्रो. जगबीर सिंह ने कहा कि एक कुशल आर्किटेक्ट केवल इमारतें ही डिजाइन नहीं करता, बल्कि वह एक बेहतर समाज के निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर द्वारा आयोजित यह आयोजन देश भर में वास्तुकला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को एक राष्ट्रीय मंच और बड़ी पहचान प्रदान करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात आर्किटेक्ट गौरी नितिन शियूरकर उपस्थित रहीं। इन होनहारों ने मारी बाजी प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें ज्यूरी सदस्यों ने सराहा: इसके अलावा, आर्किटेक्चरल प्रोजेक्ट वर्ग में कौस्तुभ श्रीवास्तव, मोहीब मुस्ताक, नसीरा जमानी और सत्यम स्वर्णकार को प्रोत्साहन अवार्ड दिए गए। वहीं, ‘कन्सर्न विदइन दी सोसाइटी’ वर्ग में प्रतिष्ठा अरोड़ा, सौमक घोष मजूमदार, सुरभि कुमार, टेल्लामेकाला प्रदीप और मोहित लखमानी को भी प्रोत्साहन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में सीओए के ज्यूरी सदस्य प्रो. बी. सुरेश, आर्किटेक्ट तनुश्री मोकडे, आर्किटेक्ट अनिरुद्ध पॉल, COA अवार्ड्स कमेटी की सदस्य आर्किटेक्ट भावना विमावाला, आर्किटेक्ट रामा सुब्रमणियम और आर्किटेक्ट जयश्री देशपांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

