भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ का उल्लेख अब राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस में भी किया जाएगा। इससे पहले ‘अपना घर आश्रम’ का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया था। इसे बेघर महिलाओं के लिए सबसे बड़ा आश्रय स्थल माना गया है। लोगों को रेस्क्यू कर आश्रम में रखा जाता है ‘अपना घर आश्रम’ के सचिव नरेंद्र तिवारी ने बताया- ‘अपना घर आश्रम’ में बेघर महिलाओं लोगों को आश्रय दिया जाता है। देशभर से लोगों को रेस्क्यू कर यहां लाया जाता है। अगर वह लोग बीमार होते हैं तो, आश्रम में ही उनका इलाज किया जाता है। हजारों लोगों को परिवार से मिलाया बीमारी के कारण जो लोग अपने घर से भटक जाते हैं। वह इलाज के बाद अगर सही हो जाते हैं तो, लोगों के परिवार से संपर्क कर उन्हें वापस घर भी भेजा जाता है। अभी तक अपना घर आश्रम ने हजारों लोगों को उनके परिवार से मिलाया है।

