मोतिहारी पुलिस ने यूट्यूब से हथियार बनाना सीखकर चलाई जा रही एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस गिरोह में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मुख्य कारीगर अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और तुरकौलिया थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का हथियार की पूजा करते हुए फोटो मिला था। टीम बना रेड करने का मिला था निर्देश इसके बाद इसकी तहकीकात शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री चला रहा है। आरोपी की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर दरबारी टोला निवासी हरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो कि अभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में डेरा बनाकर रह रहा था। इसके बाद इसकी सूचना एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी ने सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी टीम ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हरेंद्र के घर पर छापेमारी की। सर्च के दौरान घर से दो निर्मित देशी कट्टा, पाँच गोलियों के अलावा कई अर्धनिर्मित हथियार और उन्हें बनाने वाले यंत्र भी बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरेंद्र शर्मा ने कबूल किया है कि इस कारोबार में कई लोग शामिल हैं। हालांकि, जिस वक्त छापेमारी की गई, उस वक्त वहां पर दो लोग ही मौजूद थे। दोनों को पकड़ कर थाना लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से सीखकर हथियार बनाने की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह पकड़ा गया है। डीएसपी ने यह भी कहा कि कार्बाइन बनाने वाला सामान भी बरामद हुआ है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मोतिहारी पुलिस ने यूट्यूब से हथियार बनाना सीखकर चलाई जा रही एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस गिरोह में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मुख्य कारीगर अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और तुरकौलिया थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का हथियार की पूजा करते हुए फोटो मिला था। टीम बना रेड करने का मिला था निर्देश इसके बाद इसकी तहकीकात शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि फोटो में दिख रहा व्यक्ति थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री चला रहा है। आरोपी की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर दरबारी टोला निवासी हरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो कि अभी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में डेरा बनाकर रह रहा था। इसके बाद इसकी सूचना एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी ने सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी टीम ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हरेंद्र के घर पर छापेमारी की। सर्च के दौरान घर से दो निर्मित देशी कट्टा, पाँच गोलियों के अलावा कई अर्धनिर्मित हथियार और उन्हें बनाने वाले यंत्र भी बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरेंद्र शर्मा ने कबूल किया है कि इस कारोबार में कई लोग शामिल हैं। हालांकि, जिस वक्त छापेमारी की गई, उस वक्त वहां पर दो लोग ही मौजूद थे। दोनों को पकड़ कर थाना लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से सीखकर हथियार बनाने की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह पकड़ा गया है। डीएसपी ने यह भी कहा कि कार्बाइन बनाने वाला सामान भी बरामद हुआ है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

