कम बारिश के बाद जल संकट से निपटने की तैयारी:धार कलेक्टर ने लालबाग बावड़ी का लिया जायजा; खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण

कम बारिश के बाद जल संकट से निपटने की तैयारी:धार कलेक्टर ने लालबाग बावड़ी का लिया जायजा; खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण

धार शहर में साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव और आगामी दिनों में पानी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कलेक्टर राजीव रंजन मीना प्रशासनिक अमले के साथ शहर भ्रमण पर निकले। उन्होंने लालबाग, एसपीडी ग्राउंड सहित प्रमुख स्थलों और खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सफाई और जरूरी सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। लालबाग की बावड़ी की कराई जाएगी सफाई कलेक्टर सबसे पहले लालबाग पहुंचे। इसके बाद एसपीडी ग्राउंड का निरीक्षण कर परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। लालबाग स्थित बावड़ी का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि लालबाग धार शहर का केंद्र बिंदु है। इसे बेहतर और व्यवस्थित बनाने की जरूरत है। यहां नियमित साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाएगा। बावड़ी की सफाई कराकर परिसर का रखरखाव बेहतर किया जाएगा। कम बारिश के बाद जल स्रोतों का आकलन इस वर्ष जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। ऐसे में आगामी दिनों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रशासन जल स्रोतों का आकलन कर रहा है। कलेक्टर ने बताया कि शहर के अलग-अलग जल स्रोतों में वर्तमान में कितना पानी उपलब्ध है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इन स्रोतों की स्थिति के आधार पर आगे की योजना तैयार की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे स्थानों से पानी लाने और इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने की संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है। खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव के निर्देश लालबाग के बाद कलेक्टर ने शहर के अन्य खेल मैदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदानों की स्थिति, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों का नियमित रखरखाव किया जाए। जहां व्यवस्थाओं में कमी है, उसे दूर कर सुविधाएं बेहतर बनाई जाएं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रमुख स्थलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अमले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *