कटिहार नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड संख्या-05 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत मिर्चाईबाड़ी हनुमान मंदिर से कारगिल चौक तक तथा सब्जी पट्टी मोड़ एवं हनुमान मंदिर के समीप अतिक्रमण की जांच और कार्रवाई की गई। दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी नगर निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वालों से कुल 10,500 रुपए का जुर्माना भी वसूला। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सुबह 10:00 बजे से शुरू किया गया था। किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमण अभियान में नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णा मूर्ति, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली सहित अतिक्रमण दस्ते के सभी सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निगम ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने में सहयोग करें। कटिहार नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड संख्या-05 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत मिर्चाईबाड़ी हनुमान मंदिर से कारगिल चौक तक तथा सब्जी पट्टी मोड़ एवं हनुमान मंदिर के समीप अतिक्रमण की जांच और कार्रवाई की गई। दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी नगर निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वालों से कुल 10,500 रुपए का जुर्माना भी वसूला। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सुबह 10:00 बजे से शुरू किया गया था। किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमण अभियान में नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णा मूर्ति, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली सहित अतिक्रमण दस्ते के सभी सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निगम ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने में सहयोग करें।

