80 रुपए के विवाद में महिला की मौत,VIDEO:जमुई में बेटे को बचाने पहुंची थी मां,सीने पर मारा मुक्का;कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर मारपीट

80 रुपए के विवाद में महिला की मौत,VIDEO:जमुई में बेटे को बचाने पहुंची थी मां,सीने पर मारा मुक्का;कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर मारपीट

जमुई में 80 रुपए के बकाया कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर मंदिर के नीचे शुक्रवार देर शाम हुई। महिला अपने बेटे को बचाने के लिए विवाद में कूदी थी, तभी उसके सीने पर मुक्का मारा गया। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मंजू देवी, पति लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है। मंजू देवी पिछले करीब छह वर्षों से पतनेश्वर मंदिर के नीचे जनरल स्टोर चलाती थीं। उनका बेटा मंटू पंडित भी वहीं चाय-पानी की दुकान संचालित करता है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पैसे मांगते ही गाली-गलौज-मारपीट मृतका के पुत्र मंटू पंडित के अनुसार, शुक्रवार शाम रामू मांझी उनकी दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचा था। इस दौरान उससे पहले के 80 रुपए बकाया मांगे गए। आरोप है कि पैसे मांगते ही रामू मांझी गाली-गलौज करने लगा और भुगतान से इनकार कर दिया। आरोपी ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू की परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और सामान इधर-उधर फेंक दिया। इस दौरान मंटू पंडित के साथ भी मारपीट की गई। बेटे को पिटता देख मंजू देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। परिजनों निजी क्लीनिक में कराया भर्ती मंटू का आरोप है कि मारपीट के दौरान रामू मांझी ने उसकी मां के सीने पर मुक्का मार दिया, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। आनन-फानन में उन्हें पतनेश्वर मंदिर के पास एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सीने में दर्द के बाद सदर अस्पताल लाए कुछ समय तक उनकी हालत सामान्य बताई गई, लेकिन रात में अचानक सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन रात करीब 10 बजे उन्हें जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी का भाई बोला- इलाज का खर्च उठाएंगे मंटू पंडित ने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामू मांझी के भाई ने पहले समझौता कराने और इलाज का खर्च उठाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उसके द्वारा भी गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है। शनिवार सुबह सदर अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है और पुलिस ने फर्द बयान भी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि शुरुआती जांच में 80 रुपए के बकाया को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिला है और फर्द बयान दर्ज किया गया है। आरोपी रामू मांझी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जमुई में 80 रुपए के बकाया कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर मंदिर के नीचे शुक्रवार देर शाम हुई। महिला अपने बेटे को बचाने के लिए विवाद में कूदी थी, तभी उसके सीने पर मुक्का मारा गया। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मंजू देवी, पति लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है। मंजू देवी पिछले करीब छह वर्षों से पतनेश्वर मंदिर के नीचे जनरल स्टोर चलाती थीं। उनका बेटा मंटू पंडित भी वहीं चाय-पानी की दुकान संचालित करता है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… पैसे मांगते ही गाली-गलौज-मारपीट मृतका के पुत्र मंटू पंडित के अनुसार, शुक्रवार शाम रामू मांझी उनकी दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचा था। इस दौरान उससे पहले के 80 रुपए बकाया मांगे गए। आरोप है कि पैसे मांगते ही रामू मांझी गाली-गलौज करने लगा और भुगतान से इनकार कर दिया। आरोपी ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू की परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और सामान इधर-उधर फेंक दिया। इस दौरान मंटू पंडित के साथ भी मारपीट की गई। बेटे को पिटता देख मंजू देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। परिजनों निजी क्लीनिक में कराया भर्ती मंटू का आरोप है कि मारपीट के दौरान रामू मांझी ने उसकी मां के सीने पर मुक्का मार दिया, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। आनन-फानन में उन्हें पतनेश्वर मंदिर के पास एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सीने में दर्द के बाद सदर अस्पताल लाए कुछ समय तक उनकी हालत सामान्य बताई गई, लेकिन रात में अचानक सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन रात करीब 10 बजे उन्हें जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी का भाई बोला- इलाज का खर्च उठाएंगे मंटू पंडित ने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामू मांझी के भाई ने पहले समझौता कराने और इलाज का खर्च उठाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उसके द्वारा भी गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है। शनिवार सुबह सदर अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है और पुलिस ने फर्द बयान भी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि शुरुआती जांच में 80 रुपए के बकाया को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिला है और फर्द बयान दर्ज किया गया है। आरोपी रामू मांझी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *