औरैया में नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित:सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में आयोजन

औरैया में नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित:सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में आयोजन

दिबियापुर के केंद्रीय विद्यालय, एनटीपीसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार सुबह 11बजे नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से सामाजिक जागरूकता के संदेश दिए। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। राघव मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए जरूरी हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मकसद समाज में जागरूकता फैलाना और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *