500 करोड़ की जमीन पर कब्जा लिया:नीमच नपा ने 4 लाख स्क्वायर फीट जमीन से हटाई जर्जर इमारत, हॉस्टल से 25 छात्र शिफ्ट

500 करोड़ की जमीन पर कब्जा लिया:नीमच नपा ने 4 लाख स्क्वायर फीट जमीन से हटाई जर्जर इमारत, हॉस्टल से 25 छात्र शिफ्ट

नीमच नगरपालिका ने शनिवार को 4 लाख स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा लिया है। इसकी कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की। इस दौरान जर्जर हॉस्टल में रह रहे 25 छात्रों को नए हॉस्टलों में भेजा गया। इसके बाद चार जेसीबी से छात्रावास को तोड़ा गया। स्टे हटने के बाद तोड़ा एसडीएम पराग जैन ने बताया कि जमीन पर कोर्ट का स्टे था, जो अपील के बाद हट गया। हॉस्टल की इमारत जर्जर थी, जहां 25 बच्चों से 800 रुपए किराया लेने के बाद भी पंखे और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं। पेट्रोल पंप और दुकानों पर कार्रवाई नहीं प्रशासन ने सभी छात्रों को भोलियावास और पीजी कॉलेज हॉस्टल में बिना शुल्क के शिफ्ट किया। परिसर में एक पेट्रोल पंप और 8 दुकानें भी हैं, जिन पर कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *