औरंगाबाद में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीकृष्ण भक्ति में डूबा शहर:‘जय कन्हैया लाल की’ के लगाए जयकारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

औरंगाबाद में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीकृष्ण भक्ति में डूबा शहर:‘जय कन्हैया लाल की’ के लगाए जयकारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

औरंगाबाद शहर के नागा बिगहा मोहल्ले में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के 5वें दिन मंगलवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु पूरे रास्ते “जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की” और “राधे-राधे” के जयकारे लगाते रहे। पीतांबरी झंडों के साथ निकली शोभायात्रा में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा नागा बिगहा मोहल्ले से शुरू होकर ब्लॉक मोड़ पहुंची। यहां से रमेश चौक होते हुए बाइपास रोड स्थित वी-मार्ट के समीप पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से वापस नागा बिगहा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शेषनाग पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिए सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। प्रतिमा की भव्य साज-सज्जा और मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। शोभायात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए। महिलाओं और युवतियों की अलग टोली भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी। भक्ति गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आईं। वहीं, युवतियां डांडिया खेलते हुए राधा नाम का जयकारा लगा रही थीं। उनकी टोली शोभायात्रा में विशेष आकर्षण बनी रही। श्रद्धालु हाथों में पीतांबरी झंडे लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था शोभायात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दरोगा चंदन दास समेत पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस टीम शोभायात्रा के मार्ग पर भीड़ और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थी। सदर एसडीओ गौरव सिंह भी शोभायात्रा के दौरान मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। औरंगाबाद शहर के नागा बिगहा मोहल्ले में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के 5वें दिन मंगलवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु पूरे रास्ते “जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की” और “राधे-राधे” के जयकारे लगाते रहे। पीतांबरी झंडों के साथ निकली शोभायात्रा में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा नागा बिगहा मोहल्ले से शुरू होकर ब्लॉक मोड़ पहुंची। यहां से रमेश चौक होते हुए बाइपास रोड स्थित वी-मार्ट के समीप पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से वापस नागा बिगहा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रीकृष्ण की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शेषनाग पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिए सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। प्रतिमा की भव्य साज-सज्जा और मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। शोभायात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए। महिलाओं और युवतियों की अलग टोली भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी। भक्ति गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आईं। वहीं, युवतियां डांडिया खेलते हुए राधा नाम का जयकारा लगा रही थीं। उनकी टोली शोभायात्रा में विशेष आकर्षण बनी रही। श्रद्धालु हाथों में पीतांबरी झंडे लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था शोभायात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दरोगा चंदन दास समेत पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस टीम शोभायात्रा के मार्ग पर भीड़ और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थी। सदर एसडीओ गौरव सिंह भी शोभायात्रा के दौरान मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *