बाइक की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में घर से बांध पर गया था, मौके पर गई जान

बाइक की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में घर से बांध पर गया था, मौके पर गई जान

सुपौल के पिपरा खुर्द में मंगलवार को बांध पर हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर शोक जताया। मृतक की पहचान पिपरा खुर्द वार्ड नंबर-4 निवासी ललन कुमार मंडल के करीब पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि आदित्य मंगलवार को बांध की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सदर अस्पताल भेजा गया बॉडी अचानक हुई भिड़ंत में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बच्चे के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। बाइक की चपेट में आने से गई जान मृतक के पिता ललन कुमार मंडल ने बताया कि उनका बेटा बांध की ओर गया था। इसी दौरान बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के पिपरा खुर्द में मंगलवार को बांध पर हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर शोक जताया। मृतक की पहचान पिपरा खुर्द वार्ड नंबर-4 निवासी ललन कुमार मंडल के करीब पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि आदित्य मंगलवार को बांध की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सदर अस्पताल भेजा गया बॉडी अचानक हुई भिड़ंत में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बच्चे के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। बाइक की चपेट में आने से गई जान मृतक के पिता ललन कुमार मंडल ने बताया कि उनका बेटा बांध की ओर गया था। इसी दौरान बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *