औरंगाबाद- घर के बाहर खड़े कार, ट्रैक्टर में लगाई आग:सोने के दौरान धुएं से दम घुटा तो खुली नींद, बाहर निकले तो जलती दिखीं दोनों गाड़ियां

औरंगाबाद- घर के बाहर खड़े कार, ट्रैक्टर में लगाई आग:सोने के दौरान धुएं से दम घुटा तो खुली नींद, बाहर निकले तो जलती दिखीं दोनों गाड़ियां

औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। आगजनी की घटना में शंकर पासवान की कार और उनके चचेरे भाई रामजी पासवान का ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रात करीब 12:30 बजे के बाद की बताई जा रही है। शंकर पासवान ने बताया कि रात में अचानक घर के अंदर धुआं भरने लगा। धुआं देखकर घर में सो रही महिलाओं की नींद खुली। इसके बाद परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे के पास खड़ी कार आग की लपटों से घिरी थी। वहीं कुछ दूरी पर खड़ा उनके चचेरे भाई रामजी पासवान का ट्रैक्टर भी जल रहा था। मोटर चलाकर आग बुझाने का किया प्रयास दोनों वाहनों में आग लगी देखकर परिजनों ने तत्काल मोटर चालू कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना कुटुंबा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और आसपास के हालात की भी जांच की। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि परिजनों के समय रहते जाग जाने और आग बुझाने के प्रयास से आसपास के घरों तक आग फैलने से बच गई। घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। कार से चलता था परिवार का भरण-पोषण शंकर पासवान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में कार खरीदी थी। इसी कार को चलाकर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने कहा कि गांव में किसी व्यक्ति से उनका कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनकी कार और चचेरे भाई के ट्रैक्टर में आग किसने और किस वजह से लगाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि बंदुआ गांव में दो वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़े दो वाहनों में आग लगा दी। आगजनी की घटना में शंकर पासवान की कार और उनके चचेरे भाई रामजी पासवान का ट्रैक्टर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रात करीब 12:30 बजे के बाद की बताई जा रही है। शंकर पासवान ने बताया कि रात में अचानक घर के अंदर धुआं भरने लगा। धुआं देखकर घर में सो रही महिलाओं की नींद खुली। इसके बाद परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो दरवाजे के पास खड़ी कार आग की लपटों से घिरी थी। वहीं कुछ दूरी पर खड़ा उनके चचेरे भाई रामजी पासवान का ट्रैक्टर भी जल रहा था। मोटर चलाकर आग बुझाने का किया प्रयास दोनों वाहनों में आग लगी देखकर परिजनों ने तत्काल मोटर चालू कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना कुटुंबा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और आसपास के हालात की भी जांच की। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि परिजनों के समय रहते जाग जाने और आग बुझाने के प्रयास से आसपास के घरों तक आग फैलने से बच गई। घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। कार से चलता था परिवार का भरण-पोषण शंकर पासवान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में कार खरीदी थी। इसी कार को चलाकर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने कहा कि गांव में किसी व्यक्ति से उनका कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनकी कार और चचेरे भाई के ट्रैक्टर में आग किसने और किस वजह से लगाई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि बंदुआ गांव में दो वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *