मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्रों के लिए स्पॉट राउंड एडमिशन की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने तीन चयन सूचियां जारी करने के बाद अब रिक्त सीटों पर स्पॉट नामांकन के लिए 17 और 18 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्णय लिया है। स्पॉट राउंड में केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले स्नातक नामांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन तीनों चयन सूचियों में उनका नाम नहीं आया। ऐसे छात्र रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है। एक कॉलेज का ही चयन कर सकेंगे छात्र विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में आवेदन करने वाले विद्यार्थी केवल एक विषय और एक कॉलेज का ही चयन कर सकेंगे। विभिन्न विषयों में उपलब्ध रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को आवेदन के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल का उपयोग करना होगा। बीएनएमयू के नोडल पदाधिकारी (एडमिशन) ओंकारनाथ मिश्रा ने बताया कि अब तक जारी तीन चयन सूचियों के आधार पर लगभग 35 हजार विद्यार्थियों का स्नातक में नामांकन हो चुका है। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर कुल 88 हजार सीटें हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में सीटें अभी भी रिक्त हैं। इन्हीं रिक्त सीटों को भरने के लिए यह स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है। रिक्त सीटों के आधार पर नामांकन का अवसर मिश्रा ने यह भी बताया कि स्पॉट राउंड में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा। छात्रों को आवेदन करते समय विषय और कॉलेज का चयन सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से वंचित छात्रों के लिए स्पॉट राउंड एडमिशन की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने तीन चयन सूचियां जारी करने के बाद अब रिक्त सीटों पर स्पॉट नामांकन के लिए 17 और 18 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्णय लिया है। स्पॉट राउंड में केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले स्नातक नामांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन तीनों चयन सूचियों में उनका नाम नहीं आया। ऐसे छात्र रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है। एक कॉलेज का ही चयन कर सकेंगे छात्र विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड में आवेदन करने वाले विद्यार्थी केवल एक विषय और एक कॉलेज का ही चयन कर सकेंगे। विभिन्न विषयों में उपलब्ध रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को आवेदन के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल का उपयोग करना होगा। बीएनएमयू के नोडल पदाधिकारी (एडमिशन) ओंकारनाथ मिश्रा ने बताया कि अब तक जारी तीन चयन सूचियों के आधार पर लगभग 35 हजार विद्यार्थियों का स्नातक में नामांकन हो चुका है। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर कुल 88 हजार सीटें हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में सीटें अभी भी रिक्त हैं। इन्हीं रिक्त सीटों को भरने के लिए यह स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है। रिक्त सीटों के आधार पर नामांकन का अवसर मिश्रा ने यह भी बताया कि स्पॉट राउंड में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा। छात्रों को आवेदन करते समय विषय और कॉलेज का चयन सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

