मदरसा रहमानिया में 3 शिक्षकों के फर्जी चयन का आरोप:ग्रामीणों ने RTI से खुलासा, जांच की मांग की

मदरसा रहमानिया में 3 शिक्षकों के फर्जी चयन का आरोप:ग्रामीणों ने RTI से खुलासा, जांच की मांग की

कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के मदरसा रहमानिया-लाभा बंगरुआ में मदरसा कमेटी पर तीन शिक्षकों (सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सादीकुल, मोहम्मद ओसामा) के फर्जी चयन का आरोप लगा है। आरोप है कि इनका चुनाव बिना आम सभा और तय प्रक्रिया के किया गया था। इनके नाम मदरसा बोर्ड पटना भेजे गए थे।
ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने मदरसा बोर्ड पटना से RTI के जरिए चयन से जुड़े दस्तावेज मंगवाए। जांच में मदरसा रहमानिया के हेड मौलवी मोहम्मद उमर और सचिव मोहम्मद उस्मान समेत पांच कमेटी सदस्यों ने बताया कि ये कागजात मदरसे से जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन पर उनके हस्ताक्षर या मुहर नहीं हैं।
सरपंच असगर अली, मुखिया डॉ. तनवीर अहमद और बंगरुआ के ग्रामीणों की मौजूदगी में हेड मौलवी मोहम्मद उमर, सचिव मोहम्मद सुलेमान, सदस्य अब्दुल हन्नान और मुस्तफा ने मदरसा बोर्ड पटना को आवेदन दिया है।
उन्होंने फर्जी नियुक्ति रोकने की मांग की है। साथ ही, जिलाधिकारी कटिहार से भी इस बहाली पर रोक लगाने, जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के मदरसा रहमानिया-लाभा बंगरुआ में मदरसा कमेटी पर तीन शिक्षकों (सद्दाम हुसैन, मोहम्मद सादीकुल, मोहम्मद ओसामा) के फर्जी चयन का आरोप लगा है। आरोप है कि इनका चुनाव बिना आम सभा और तय प्रक्रिया के किया गया था। इनके नाम मदरसा बोर्ड पटना भेजे गए थे।
ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने मदरसा बोर्ड पटना से RTI के जरिए चयन से जुड़े दस्तावेज मंगवाए। जांच में मदरसा रहमानिया के हेड मौलवी मोहम्मद उमर और सचिव मोहम्मद उस्मान समेत पांच कमेटी सदस्यों ने बताया कि ये कागजात मदरसे से जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन पर उनके हस्ताक्षर या मुहर नहीं हैं।
सरपंच असगर अली, मुखिया डॉ. तनवीर अहमद और बंगरुआ के ग्रामीणों की मौजूदगी में हेड मौलवी मोहम्मद उमर, सचिव मोहम्मद सुलेमान, सदस्य अब्दुल हन्नान और मुस्तफा ने मदरसा बोर्ड पटना को आवेदन दिया है।
उन्होंने फर्जी नियुक्ति रोकने की मांग की है। साथ ही, जिलाधिकारी कटिहार से भी इस बहाली पर रोक लगाने, जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *