फतुहा में अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौत:पटना से लौटते समय धोबा पुल पर हादसा, लड़का फोटोग्राफी का काम कर रहा था

फतुहा में अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौत:पटना से लौटते समय धोबा पुल पर हादसा, लड़का फोटोग्राफी का काम कर रहा था

पटना के फतुहा में एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की जान चली गई। यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे धोबा पुल के पास हुई। बाइक पर सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे पटना से अपने घर बिहारशरीफ लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नालंदा जिले के राणाबीघा गांव निवासी 50 साल के अरविंद प्रसाद आर्या और उनके 28 साल के बेटे ज्ञानदेव कुमार के रूप में हुई है। अरविंद प्रसाद गांव में किराना दुकान चलाते थे। ज्ञानदेव फोटोग्राफर थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी शादी 2022 में हुई थी और उनका तीन साल का एक बेटा है। फतुहा थाना अध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पटना के फतुहा में एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की जान चली गई। यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे धोबा पुल के पास हुई। बाइक पर सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वे पटना से अपने घर बिहारशरीफ लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नालंदा जिले के राणाबीघा गांव निवासी 50 साल के अरविंद प्रसाद आर्या और उनके 28 साल के बेटे ज्ञानदेव कुमार के रूप में हुई है। अरविंद प्रसाद गांव में किराना दुकान चलाते थे। ज्ञानदेव फोटोग्राफर थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी शादी 2022 में हुई थी और उनका तीन साल का एक बेटा है। फतुहा थाना अध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *