बालोतरा जिले की कल्याणपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना रूप्नगढ़, जिला अजमेर के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ पाली, सिरोही, जोधपुर, अजमेर और बालोतरा में 5 मामले दर्ज हैं। एसपी राजेश कुमार कॉवट ने बताया- मादक-पदार्थों की तस्करी के मामले में वांटेड आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए एएसपी हरफूल सिंह पचपदरा डीएसपी योगेश चौधरी के सुपरविजन में कल्याणपुर थाना के सुपरविजन में एएसआई रूपसिंह टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव कल्याणपुर आया हुआ। इस पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी और सूचना के आधार पर एएसआई जामीन खान मय टीम ने आरोपी रामकरण उर्फ रमण को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को अजमेर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पांच जिलों में 5 मामले हैं दर्ज आरोपी रामकरण के खिलाफ पाली जिले के रानी में एनडीपीएस, सिरोही जिले के आबूरोड में, जोधपुर जिले के बालेसर, बालोतरा जिले के कल्याणपुर और अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाने में कुल 5 मामले दर्ज है। यह था मामला पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाने पुलिस ने स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 45.840 किलो अवैध डोडा-पोस्त मिले। कार ड्राइवर मांगीलाल पुत्र पुनाराम निवासी गोदावास कल्ला को गिरफ्तार किया था गया था। कार में सवार रामकरण पुत्र हरीराम विश्नोई निवासी गोदावास कल्ला, पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। मामले में वांटेड आरोपी रामकरण की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी के डर से ठिकाने बदलने लगा।

