बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि विषैले सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव निवासी सरफराज अंसारी और उनके दो वर्षीय पुत्र सुफियान अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिलने पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार सरफराज अंसारी अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र सुफियान के साथ धोरैया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। चेकअप के दौरान डेड घोषित गुरुवार की रात पिता-पुत्र एक कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे एक करैत सांप ने पिता-बेटे को डस लिया। सांप के डसने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बताया गया कि सुफियान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर अवस्था में सरफराज अंसारी को परिजनों ने धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, वहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सरफराज अंसारी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घर में सांप की तलाश की। बताया गया कि सांप को पकड़ने के बाद लाठी-डंडे से मार दिया गया। परिजनों के अनुसार, सांप करैत था। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से चिलमिल और इस्लामपुर गांव में शोक का माहौल है। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के चलना पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि विषैले सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव निवासी सरफराज अंसारी और उनके दो वर्षीय पुत्र सुफियान अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिलने पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार सरफराज अंसारी अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र सुफियान के साथ धोरैया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। चेकअप के दौरान डेड घोषित गुरुवार की रात पिता-पुत्र एक कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 2:30 बजे एक करैत सांप ने पिता-बेटे को डस लिया। सांप के डसने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। बताया गया कि सुफियान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर अवस्था में सरफराज अंसारी को परिजनों ने धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, वहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सरफराज अंसारी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घर में सांप की तलाश की। बताया गया कि सांप को पकड़ने के बाद लाठी-डंडे से मार दिया गया। परिजनों के अनुसार, सांप करैत था। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से चिलमिल और इस्लामपुर गांव में शोक का माहौल है। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

