एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई को पीटा:बंदूक की बट से सिर पर किया वार, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती

एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई को पीटा:बंदूक की बट से सिर पर किया वार, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती

महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में महज एक फीट जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर लाइसेंसी बंदूक की बट से कई वार किए। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और 10 टांके लगाने पड़े। बीच-बचाव करने आई छोटे भाई की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। एक फीट जमीन को लेकर हुआ विवाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे चंद्रपुरा गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (37) और उसके बड़े भाई जयराज के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। संतोष का प्लॉट जयराज के प्लॉट के पास है। संतोष का आरोप है कि उसके 33×43 फीट के प्लॉट में से एक फीट जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पिलर खोदकर भर दिए गए थे। संतोष ने जब इसका विरोध किया और अपने हिस्से की जमीन को लेकर भाई से बात की, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जयराज लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उसकी बट से संतोष के सिर पर कई वार किए। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। संतोष ने कमर पर भी बंदूक की बट से हमला करने का आरोप लगाया है।
बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा आरोप है कि पति के साथ मारपीट होते देख पत्नी जयंती (35) बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना में संतोष और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अमित राजपूत के मुताबिक, घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए लाया गया था। युवक गंभीर रूप से घायल है, जबकि महिला को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई शहर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *