देवरिया के देवरही मंदिर में अखंड रामायण:वाल्मीकि जयंती पर गूंजे भक्ति भजन, वितरित की गईं धार्मिक पुस्तकें

देवरिया के देवरही मंदिर में अखंड रामायण:वाल्मीकि जयंती पर गूंजे भक्ति भजन, वितरित की गईं धार्मिक पुस्तकें

देवरिया में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को देवरिया के देवरही मंदिर में 24 घंटे का रामायण पाठ शुरू हुआ। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। रामायण पाठ विनोद कुमार त्रिपाठी की कलाकार टीम द्वारा किया जा रहा है। सुनील कुमार मिश्रा की टीम भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों को रामायण की पुस्तकें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य रामायण में निहित आदर्शों, जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। रामायण पाठ और भजनों से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *