उमरिया के दो ढाबों से 34 लीटर शराब जब्त:एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ छापा मारा

उमरिया के दो ढाबों से 34 लीटर शराब जब्त:एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ छापा मारा

उमरिया जिले में बुधवार को एसडीएम अंबिकेश सिंह ने राजस्व टीम के साथ भरौला गांव के पास नेशनल हाईवे-43 किनारे बने दो ढाबों पर छापा मारा। टीम ने दोनों ढाबों से कुल 34 लीटर शराब जब्त की। अधिकारियों को ढाबों में शराब बेचने और ग्राहकों को पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद एसडीएम अंबिकेश सिंह राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। टीम को दोनों ढाबों में छिपाकर रखी शराब मिली। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार दिलीप सोनी और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। शिकायतों के बाद प्रशासन ने ढाबों की जांच कर शराब जब्त की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *