उन्नाव में ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन:पूर्व MLC अजीत सिंह की जयंती पर 4 किमी दौड़े युवा, 21 हजार का प्रथम पुरस्कार

उन्नाव में ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन:पूर्व MLC अजीत सिंह की जयंती पर 4 किमी दौड़े युवा, 21 हजार का प्रथम पुरस्कार

उन्नाव में पूर्व विधान परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता स्व. अजीत सिंह की जयंती पर रविवार को ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उनकी 22वीं पुण्यतिथि तक चलने वाले सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करना रहा। मैराथन की शुरुआत रविवार सुबह 6 बजे गांधी नगर तिराहा स्थित कलम तलवार चौराहे से हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 4 किलोमीटर की दौड़ को रवाना किया। निर्धारित मार्ग से होते हुए दौड़ का समापन निराला प्रेक्षागृह में हुआ। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं समेत अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और यातायात के किए गए इंतजाम मैराथन को लेकर आयोजकों की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि दौड़ के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रतिभागियों की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद रही। रेस के अलग-अलग प्वाइंट पर आयोजकों की टीम ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। अलग-अलग लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारियां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों ने मेहनत की। रेस के दौरान प्रत्येक प्वाइंट पर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। भाजपा नेता प्रांजुल सिंह को रेस के दौरान बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। कुश सिंह ने रेस के विभिन्न प्वाइंट पर निगरानी की। निशू चौहान को प्रथम सहित अन्य स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों की निगरानी और परिणाम संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रथम विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मैराथन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार राशि तय की गई थी। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। 5 सितंबर तक होंगे सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार, स्व. अजीत सिंह की सामाजिक सेवा की स्मृतियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 23 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को समाजसेवा, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *