उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर बात की। पार्टी नेताओं के दौरों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैं AICC अध्यक्ष हूँ और हर दिन यहाँ नहीं आ सकता, लेकिन हमारी पूरी टीम और कार्यकर्ता यहाँ ज़मीन पर डटे हुए हैं। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा या नए बीजेपी अध्यक्ष यहाँ रोज़ आते हैं? हम तब आते हैं जब कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना होता है। हम यहाँ पर्यटकों की तरह घूमने नहीं आते।”

राम मंदिर दान विवाद पर प्रधानमंत्री से जवाब की मांग
राम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंदिर की संपत्ति में गड़बड़ी का मुद्दा सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाया था। खड़गे ने कहा, “ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति से लेकर मंदिर का उद्घाटन, पूजा की शुरुआत और झंडा फहराने तक का सारा काम प्रधानमंत्री ने खुद किया। जब सब कुछ उन्होंने ही तय किया है, तो अब इस विवाद पर उन्हें संसद में आकर देश को जवाब देना चाहिए।” इसे भी पढ़ें: Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं

FCRA और परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी का रुख
मल्लिकार्जुन खड़गे ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) से जुड़े सरकार के कदमों का विरोध करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कल सर्वदलीय बैठक और फ्लोर लीडर्स की चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। परिसीमन के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि लोकतंत्र में किसी के विचारों को दबाया नहीं जा सकता, लेकिन कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और पार्टी सभी दलों के सर्वसम्मत फैसले का समर्थन करेगी। इसे भी पढ़ें: Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

‘छात्रों की गूंज’ पर बोले खड़गे
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर बोलते हुए खड़गे ने राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ही सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया, कोटा जाकर छात्रों से बात की और इस आंदोलन को राष्ट्रीय पहचान दी। छात्रों को राहुल गांधी के अभियान से बड़ा प्रोत्साहन मिला है और आज वे अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज़ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *