Manipur के पूर्व इंफाल में CRPF और पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 हथियार और हथगोले बरामद

Manipur के पूर्व इंफाल में CRPF और पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 हथियार और हथगोले बरामद

मणिपुर के पूर्व इंफाल जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान 11 हथियार जब्त किए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के संयुक्त दल ने बोंगबल खोलेन पहाड़ी की तलहटी में अभियान चलाया और हथियार बरामद किए।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि जब्त हथियारों में एक ए1 राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, 12 बोर की दो दुनाली बंदूकें, 12 बोर की एक नाली वाली तीन बंदूकें और स्थानीय स्तर पर बनाई गई नौ एमएम की एक पिस्तौल शामिल हैं। अभियान के दौरान तीन हथगोले और गोला-बारूद भी जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि जब्त सामान थौबल डैम पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

मणिपुर में तीन साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच मई 2023 में शुरू हुए जातीय संघर्ष में कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस साल फरवरी से पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच झड़पों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *