उज्जैन में अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को रौंदा:वाहन में फंसकर घसीटता रहा युवक, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

उज्जैन में अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को रौंदा:वाहन में फंसकर घसीटता रहा युवक, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

उज्जैन में बुधवार रात करीब 1.30 बजे नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक अतुल अमृतफले (25) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक और उसकी एक्टिवा वाहन के अगले हिस्से में फंस गए। चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता रहा। इसके बाद चालक ने वाहन रोककर रिवर्स किया और युवक को निकालकर मौके से भाग गया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो गुरुवार शाम सामने आया है। अतुल ट्रेवल्स पर काम करता था और दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। पुलिस ने अतुल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *